रामगढ़ चौक: कामतानगर में विवाहिता की मौत को लेकर रामगढ़ चौक थाने में दहेज व हत्या का मामला दर्ज, पति गिरफ्तार
कामतानगर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार 4 बजे त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जिसको लेकर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। और उसके पति की गिरफ्तारी हुई।