महरौनी: ग्राम गुढ़ा निवासी 25 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने किया मृत घोषित
ग्राम गुढ़ा निवासी 25 वर्षीय युवक बाजार से लौटकर बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था इसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।