बेहट: मिर्ज़ापुर में शिया सौगवारों ने सीना छलनी कर गमगीन माहौल में मोहर्रम का जुलूस निकाला, कर्बला पर रोशनी डाली
मिर्ज़ापुर कस्बे मे पुलिस की कड़ी सुरक्षा व ड्रोन की निगरानी के बीच शिया सौगवारों ने गमगीन माहौल मे मोहर्रम का जुलुस निकाला गया है l अकीदत मंदो ने या हुसैन या हुसैन की सदाओं के बीच क़र्बला के शहीदों को याद किया है l जुलुस इमामबाडे से शुरू होकर बड़ा कुआ चौक से होते हुए निकाला गया है l इस दौरान सीओ मुनीश चंद्रा व थाना प्रभारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे l