*The Saharanpur Voice/News 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का महा-एक्शन यूपी एसटीएफ ने सीना तानकर दिया जवाब, ढेर हुआ खूंखार इनामी लल्लन सिंह!!*
*👉🏾👉🏾अपराध के एक और बड़े अध्याय का अंत 1.25हजार के इनामी बदमाश से सीधी मुठभेड़, अपराधी की मौके पर मौत!!*
*सरसावा/सहारनपुर*
_उत्तर प्रदेश की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का काल बनकर आज सहारनपुर की धरती पर कानून का डंडा गरजा है। जनपद में आतंक का पर्याय बन चुके और 1.25 लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश लल्लन सिंह का काला साम्राज्य अब इतिहास के पन्नों में दफन हो गया!स्पेशल टास्क फोर्स ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सवा लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन को मुठभेड़ में मार गिराया। बिहार के समस्तीपुर निवासी ललन सिंह पर हत्या, लूट, डकैती और पुलिस पर हमले समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। देर रात सरसावा थाना क्षेत्र के नकुड़ रोड पर हुई मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर यूपी एसटीएफ की टीम ने सरसावा क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख ललन सिंह ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वाराणसी पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और चंदौली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का अतिरिक्त इनाम था। वर्ष 2022 में वाराणसी में एक दरोगा को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटी गई थी बिहार में दो सब-इंस्पेक्टर, बैंक कैशियर और सुरक्षा गार्ड समेत 7 हत्याओं के मामलों में नामजद था। लल्लन सिंह हत्या, लूट, डकैती और पुलिस पर हमले के कई मामलों में वांछित चल रहा था। चंदौली में युवक की हत्या कर मोटरसाइकिल लूटने की वारदात को भी अंजाम दिया था।कुख्यात अपराधी के मारे जाने के बाद यूपी और बिहार पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए STF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।।सहारनपुर पुलिस का संदेश साफ है! या तो अपराध का रास्ता छोड़ दो, या फिर कानून की गोलियों का सामना करने के लिए तैयार रहो।"यह केवल एक एनकाउंटर नहीं, बल्कि उन सभी के लिए खुली चेतावनी है जो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। सहारनपुर की धरती अब अपराधियों के लिए श्मशान साबित हो रही है"_
Behat, Saharanpur | Jun 22, 2026