गांगड़तलाई: हडमतिया तिराहे पर 8 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी फरार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झेर मोटी गांव के हडमतिया तिराहे से करीब 8 लीटर हाथकशीद महुआ शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आदेशानुसार अवैध शराब की धरपकड़ एवं गश्त के दौरान पुलिस जाप्ता गमानामाला व बोरडाबरा क्षेत्र में गश्त करते हुए झेर मोटी पहुंचा।