पटना ग्रामीण: पटना सहित 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना सहित 18 जिलों में हल्की बारिश, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक