Public App Logo
Jansamasya
वायरलवीडियो
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

प्रतापगढ़: रखहा बाजार में जिला पंचायत सदस्य पवन सरोज पर दबंगई के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 14, 2026
रखहा बाजार में जिला पंचायत सदस्य पवन सरोज पर दबंगई का आरोप लगा है। पीड़ित महेश पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जून की शाम वह अपने साथियों संदीप सरोज और पवन पटेल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रखहा बाजार में पवन सरोज और अंकित सरोज ने सफारी गाड़ी से उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

MORE NEWS

रानीगंज नगर पंचायत के कई वार्डों में जलनिकासी की समस्या है। जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। रस्तीपुर वार्ड में महीनों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। जिससे सड़क पर गंदा पानी बहते हुए जमा हो गया है। इस समस्या के चलते आसपास के रहने वाले लोगों पर गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है। वहीं गंदगी और दुर्गंध से उनका जीना मुश्किल हो गया है। वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या को लेकर शिकायत की लेकिन जिम्मेदार अभी तक कुंभकर्णी नींद से जाग नहीं पाए है। वार्ड के लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है

रानीगंज नगर पंचायत के कई वार्डों में जलनिकासी की समस्या है। जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। रस्तीपुर वार्ड में महीनों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। जिससे सड़क पर गंदा पानी बहते हुए जमा हो गया है। इस समस्या के चलते आसपास के रहने वाले लोगों पर गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है। वहीं गंदगी और दुर्गंध से उनका जीना मुश्किल हो गया है। वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या को लेकर शिकायत की लेकिन जिम्मेदार अभी तक कुंभकर्णी नींद से जाग नहीं पाए है। वार्ड के लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 27, 2026

प्रतापगढ़ मे चोरी के इरादे से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। विरोध करने पर चोरों ने डंडों से पीटकर पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जमेठी गांव निवासी राम लखन जायसवाल अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और चोरी का प्रयास करने लगे। आहट सुनकर दंपति की नींद खुल गई और उन्होंने चोरों का विरोध किया।

चोरों ने दंपति पर डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दंपति घर में अकेले रहते हैं, जबकि उनके बच्चे मुंबई में नौकरी करते हैं।

पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। विरोध करने पर उन्होंने पति-पत्नी पर हमला किया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रतापगढ़ मे चोरी के इरादे से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। विरोध करने पर चोरों ने डंडों से पीटकर पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जमेठी गांव निवासी राम लखन जायसवाल अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और चोरी का प्रयास करने लगे। आहट सुनकर दंपति की नींद खुल गई और उन्होंने चोरों का विरोध किया। चोरों ने दंपति पर डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दंपति घर में अकेले रहते हैं, जबकि उनके बच्चे मुंबई में नौकरी करते हैं। पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। विरोध करने पर उन्होंने पति-पत्नी पर हमला किया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 26, 2026

मोहर्रम के दृष्टिगत रात्रि में ताजिया जुलूस की ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी—

➡️ मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 26.06.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत निकाले गए ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी गई।

➡️ जुलूस के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई, जिससे संपूर्ण जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहकर जुलूस की निगरानी करते रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक पुलिस प्रबंध बनाए रखा गया।

➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है। शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार प्रभावी निगरानी की जा रही है।
@Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld

मोहर्रम के दृष्टिगत रात्रि में ताजिया जुलूस की ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी— ➡️ मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 26.06.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत निकाले गए ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी गई। ➡️ जुलूस के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई, जिससे संपूर्ण जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहकर जुलूस की निगरानी करते रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक पुलिस प्रबंध बनाए रखा गया। ➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है। शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार प्रभावी निगरानी की जा रही है। @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026

अवैध खनन पर संयुक्त अभियान की बड़ी कार्रवाई, डम्पर व जेसीबी सीज; वाहन चेकिंग के दौरान बीएमडब्ल्यू कार से हटवाई गई ब्लैक फिल्म-

➡️ अवैध खनन एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी एवं उपजिलाधिकारी पट्टी द्वारा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

➡️ आज दिनांक 26.06.2026 को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत बीबीपुर बारडीह में संयुक्त अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर एक डम्पर एवं एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया।

➡️ अभियान के उपरांत वाहन चेकिंग के दौरान एक बीएमडब्ल्यू कार पर निर्धारित मानकों के विपरीत लगी ब्लैक फिल्म हटवाते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

अवैध खनन पर संयुक्त अभियान की बड़ी कार्रवाई, डम्पर व जेसीबी सीज; वाहन चेकिंग के दौरान बीएमडब्ल्यू कार से हटवाई गई ब्लैक फिल्म- ➡️ अवैध खनन एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी एवं उपजिलाधिकारी पट्टी द्वारा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई। ➡️ आज दिनांक 26.06.2026 को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत बीबीपुर बारडीह में संयुक्त अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर एक डम्पर एवं एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया। ➡️ अभियान के उपरांत वाहन चेकिंग के दौरान एक बीएमडब्ल्यू कार पर निर्धारित मानकों के विपरीत लगी ब्लैक फिल्म हटवाते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026

👉 मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कर्बला स्थल गाजी का बाग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज क्षेत्रांतर्गत कर्बला स्थल गाजी का बाग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कर्बला स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी द्वारा भीड़ प्रबंधन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए लगातार गश्त, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

👉 मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कर्बला स्थल गाजी का बाग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा- मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज क्षेत्रांतर्गत कर्बला स्थल गाजी का बाग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कर्बला स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा भीड़ प्रबंधन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए लगातार गश्त, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026