कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, पीड़िता के पिता ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 22, 2024 देवर और उसके परिवार ने अपनी भाभी के साथ मारपीट कर डाली। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने महिला को देवर और उसके परिवार से बचाया। देवर और उसका परिवार महिला को जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। इस संदर्भ में महिला के पिता के द्वारा सोमवार करीब 10:00 बजे पुलिस से शिकायत की है।