बरेली: पहले दोस्त बनकर पिलाई शराब, फिर कर दी पिटाई, बारादरी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
बारादरी थाना क्षेत्र के रोहिली टोला के रहने वाले रजत वर्मा उर्फ विक्की वर्मा पुत्र राजेश चंद्रा ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया मोहल्ले का ही रहने वाला युवक माधव वर्मा पुत्र राकेश वर्मा उर्फ मामा अपने साथ डेलापीर ले गया वहां जाकर पहले उसने पीड़ित को शराब पिलाई उसके बाद पीड़ित को गंदी-गंदी गाली दी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।