बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र में नानी और मां से मोबाइल नहीं मिलने पर किशोर ने साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव खुली तारपुर मैं शनिवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर विवेक मौर्य ने मामूली विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार विवेक काफी समय से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार उसकी यह इच्छा पूरी नहीं कर सका आहत होकर उसने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।