प्रतापगढ़: अंतू थाने में थाना समाधान दिवस पर एसपी दीपक भूकर ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
थाना अंतू में आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ में शनिवार दोपहर 2 बजे तक एसपी दीपक भूकर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को विवादित मामलों का मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिक न हो, बल्कि फरियादी की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पर कार्रव