रतनी फरीदपुर: सतर्कता दल ने मनरेगा भुगतान में ₹12 हजार की रिश्वत लेते पंडौल पंचायत के मुखिया को रंगे हाथों पकड़ा
जहानाबाद के रतनी प्रखंड स्थित पंडौल पंचायत के मुखिया नंदकिशोर राम को निगरानी अनुसंधान ब्यूरो (विजिलेंस) ने शनिवार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य के बकाया भुगतान और चेक पास कराने के बदले पोखमा गांव निवासी प्रमोद कुमार से घूस की मांग की थी।