लखीसराय: लखीसराय जिले भर में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
मंगलवार अपराह्न 12:10 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा अपराध नियंत्रण पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. इस क्रम में वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई.