जमुई: जमुई के युवक की केरल में ट्रेन से गिरकर हुई मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 मजदूरी कर भाइयों के साथ घर लौट रहे जमुई के युवक कि केरल के तिरछी स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे घर पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल होने लगा। देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन के चीख और चीत्कार से पूरा माहौल शांत पड़ा रहा, सभी की आंखें नम हो गई।