पटना ग्रामीण: JDU कार्यालय में प्रवक्ता नीरज कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रशांत किशोर पर कॉरपोरेट फंडिंग का खेल खेलने का लगाया आरोप
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जदयू कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों जनसुराज पार्टी से पांच सवाल पूछे थे लेकिन सिर्फ एक सवाल का ही जवाब उन्हें मिला है। मौके पर नीरज कुमार ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर कॉरपोरेट फंडिंग का खेल खेलने का आरोप लगाया है।