पटना ग्रामीण: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार, ख्याली पुलाव और दिन में सपने देख रहा विपक्ष
2025 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। विपक्ष के इस दावे पर सोमवार की सुबह 11:00 एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। विपक्ष ख्याली पुलाव और दिन में सपने देख रहा है।