पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से देसी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, ई-रिक्शा भी ज़ब्त
बिहार में शराबबंदी के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है। रविवार को संध्या गस्ती के दौरान मालसलामी थाना क्षेत्र से 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मामले की जानकारी मालसलामी थाने की पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक ई रिक्शा को भी जप्त किया गया है।