पटना ग्रामीण: लालाटोली में दो भाइयों को अपराधियों ने गोली मारी, दोनों गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
खाजेकला थाना क्षेत्र के लालाटोली में दो भाइयों को अपराधियों ने गोली मारी है।एक व्यक्ति रविन्द्र कुमार को सिर में गोली लगी है जबकि दूसरे भाई अरविंद कुमार को हाथ में गोली लगी है। रविवार रात करीब 7:30 बजे यह वारदात हुई है। गोलाबारी में दोनो भाईयों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हलाकि गोली लगने के बाद दोनो को इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है।