प्रतापपुर: गजवा पंचायत में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, मजबूत होगी बिजली व्यवस्था
प्रतापपुर प्रखंड के गजवा पंचायत अंतर्गत भुसिया पछियारी टोला में 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी ने फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर के चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। मुखिया पूनम कुमारी ने बताया कि सोनाटिवा कंपनी की ओर से गजवा पंचायत में कुल सात नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इनमें