एक राष्ट्र, एक शिक्षा' की ओर उत्तराखंड के कदम: मुख्यमंत्री धामी ने वितरित किए अल्पसंख्यक संस्थानों को मान्यता प्रमाण पत्र
देहरादून, 1 जुलाई 2026:उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को आधिकारिक मान्यता प्रमाण पत्र वितरित किए और मेधावी छात्रों को NCERT की पुस्तकें भेंट कीं।