टेनापुर मोड़ के पास शनिवार सुबह 8 बजे दो डंपर आमने सामने टकरा गए। हादसे में चालक जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में चालक को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।