आमस: आमस के ढिबरा देवी मंदिर में हवन-पूर्णाहुति और कन्या पूजा के साथ भंडारा
Amas, Gaya | Oct 19, 2026 आमस प्रखंड के प्रसिद्ध ढिबरा देवी मंदिर पर हवन-पूर्णाहुति और कन्या पूजा के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।