फतेहपुर: फतेहपुर में हत्या के मामले में 13 को आजीवन कारावास की सजा, 34-34 हजार का जुर्माना, शासकीय अधिवक्ता ने दी जानकारी
फतेहपुर जिले मे वर्ष 2009 में थाना हथगांव क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नंबर-2) पूजा विश्वकर्मा की अदालत ने 13 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 34-34 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।