सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए तमाम प्रयोग तो हुए, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बैठक व्यवस्था ही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि जिन भवनों को लोक निर्माण विभाग के द्वारा जर्जर घोषित किया गया और उसे ढहाने के लिए कहा वहां पर आज भी कक्षाएं संचालित करने की मजबूरी है। इसकी मुख्य वजह यही है कि छात्रों को बैठाने के लिए दूसरा विकल्प उपलब्ध नही