नदबई: करीली गांव में पोखर ओवरफ्लो, घरों और सड़कों में भरा पानी, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पानी निकासी की मांग
नदबई उपखंड क्षेत्र के गांव करीली में लगातार बारिश के बाद गरैला की पोखर का पानी ओवरफ्लो हो जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पोखर का पानी सड़कों और घरों में घुसने लगा है, जिससे गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।