अर्की: अर्की उपमण्डल में सोमवार को रही होली की धूम, लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया उत्सव
Arki, Solan | Mar 25, 2024 अर्की उपमण्डल मेंसोमवार को रंगों के त्यौहार होली की धूम रही। इस मौके पर अर्की मुख्यालय, बातल,देवरा,मांझू,शालाघाट,भूमती,डुमैहर सहित अन्य क्षेत्रों में युवाओं की टोली ने घर-घर घूमकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। वहीं अर्की बाजार में बच्चे,युवाओं व बुजुर्गों ने एक दूसरे को विभिन्न तरह के रंग लगाकर व नाच गाना कर त्यौहार का आनंद लिया।