अर्की: अर्की के देवधार मंदिर में लोगों ने किया श्रमदान,क्षेत्र की खुशहाली की मांगी मन्नत
Arki, Solan | Mar 25, 2024 अर्की मुख्यालय के शीर्ष पर देवधार मंदिर में आज सोमवार को अर्की बाजार के लोगों द्वारा श्रमदान किया गया। देवधार मन्दिर समिति अर्की के अध्यक्ष राहुल गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि देवधार वाले अर्की के ग्राम देवता है। इनके प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है। उन्होंने कहा की देवधार मंदिर को आस्था व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर कार्य किया जा रहा है।