लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं का घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ाया है-जिपं अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान
भ्याना में जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर संपन्न, 121 आवेदन प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निराकरण
सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज जनपद पंचायत आगर की ग्राम पंचायत भ्याना में जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान, कलेक्टर डॉ.शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, श्री बाबूलाल यादव, श्री प्रेम यादव, श्री कैलाश चिलोरिया, सरपंच श्री धूलसिंह बंजारा, उप सरपंच श्रीमती राजकुंवर बंजारा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणजनों द्वारा 121 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश का संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण कर मंच से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।
अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर घर-परिवार और समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है।
श्री बाबूलाल यादव ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों को आगामी सीजन से दिन में 10 घंटे बिजली प्रदाय की व्यवस्था की गई है तथा स्वामित्व योजना के तहत भू-अधिकार पत्रों की रजिस्ट्री भी करवाई जा रही है।
श्री प्रेम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत यात्री बसों की सुविधा प्रारंभ की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।
शिविर में पंचायत संबंधी 42, राजस्व के 33, सामाजिक न्याय, विद्युत एवं खाद्य विभाग के 7-7, जल संसाधन के 3, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं स्वास्थ्य विभाग के 2-2, श्रम, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, शिक्षा, कृषि विभाग एवं मध्यान्ह भोजन के 1-1, इस तरह कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रारंभ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वल एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वश्री मंगल सिंह, मलखानसिंह, भारत सिंह, सुरेश बंजारा, संतोष टेलर, पिन्टू नायक एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का पुष्प हारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समन्वयक अधिकारी बीएल मेघवाल ने किया। अंत में जनपद सीईओ सुश्री अंजली बडोले ने सभी का आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
18 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026