"चलो रे वोट देने भैया..." के सुरों से सुसनेर में प्रसारित हुआ मतदाता जागरूकता का संदेश
ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने सुसनेर में आम लोगों को वोट की कीमत समझाई
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दिनेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
सुसनेर नगर परिषद में 29 सितंबर को होना है अध्यक्ष पद का उपनिर्वाचन
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आगामी 29 सितंबर को होने जा रहे उपनिर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाताओं को जागरूक करने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने सुसनेर के मुख्य मार्ग तक सघन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया l राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दिनेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सारिका घारू ने लोक-शैली में तैयार प्रेरक गीत "चलो रे वोट देने भैया..." के माध्यम से जागरूक किया इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं, पुरुषों और विशेषकर पहली बार वोट डालने जा रहे नव-मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान का वास्तविक महत्व समझाया। आम जनता को संबोधित करते हुए सारिका घारू ने संदेश दिया कि लोकतंत्र में "हमारा मत हो या आपका मत, सभी बेहद महत्वपूर्ण हैं।" उन्होंने कहा कि कई बार लोग एक वोट की कीमत नहीं समझते, l चुनाव के दिन किसी भी स्थिति में घर पर न बैठें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मुख्य मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राहगीर, स्थानीय व्यापारी और महिलाएं बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़े।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
12 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026