नलखेड़ा कालेज में नालसा डॉन योजना एवं पॉक्सो विषय पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान, के मार्गदर्शन में तथा सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, नलखेड़ा में नालसा डॉन (Drug Abuse and Eradication through Legal Services) योजना 2025 एवं पॉक्सो अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह ने नालसा डॉन योजना के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य *नशा मुक्त भारत का निर्माण करना, मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना, नशीली दवाओं के सेवन से प्रभावित लोगों विशेषकर युवाओं एवं संवेदनशील वर्गों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य मार्गदर्शन एवं पुनर्वास सुविधा दिलाना तथा नशा प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु निःशुल्क विधिक सहायता
प्रदान करना है। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता शिविर/वेबिनार आयोजन एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों को सरल भाषा में विद्यार्थियों को समझाया।
व्यवहार न्यायाधीश क्या है वरिष्ठ खंड श्री नितिन सोनी, नलखेड़ा ने मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत कराया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण, प्राध्यापकगण एवं प्राचार्य श्री जी.एल. रावल उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नकाल का आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया ।
#agarmalwa
51 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026