चौसा: चौसा-मोहनिया हाईवे पर थार की टक्कर से बैंक मैनेजर की मौत, फरार हुआ चालक
Chausa, Buxar | Jun 25, 2026 बक्सर जिले के चौसा-मोहनिया मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में बिहार ग्रामीण बैंक सिकरौल शाखा के मैनेजर अमित कुमार की मौत हो गई। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा कालीमंदिर के पास हुआ। पटना निवासी अमित कुमार रोज की तरह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार थार UP67-AR/3633 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।