लातेहार: शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व छठ, खरीदारी में जुटे लोग
चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर शुक्रवार सेे नहाय-खाय सह कद्दू भात से शुरू हो जाएगा। खरना पूजन 14 नवंबर, दिन शनिवार को होगा। 15 नवबंर को शाम में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।जबकि 16 नवंबर की प्रातः उदयीमान भगवान सूर्य की अर्घ्य दिया जाएगा।इसे लेकर गुरुवार की दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं द्वारा सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गई है।