गया टाउन सीडी ब्लॉक: विकास वैभव बने मगध रेंज के आईजी, क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग भेजा गया
बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की है। रविवार की शाम 5 बजे जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2003 बैच के IPS अधिकारी विकास वैभव को मगध रेंज गया का नया आईजी बनाया गया है। वहीं वर्तमान आईजी क्षत्रनील सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया