बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के अभयपुर मार्ग से पुलिस ने अवैध डोडा चूर्ण के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए देवरनिया थाना क्षेत्र के अभयपुर मार्ग से 3.400 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण के साथ आरोपी दानिश पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम कठर्रा थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया ।