बीकानेर: पीबीएम में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने पर कांग्रेस ने अस्पताल का किया घेराव, उच्चस्तरीय जांच की मांग की
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन का घेराव कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पीबीएम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया सहित अन्य अधिकारियों से