जंक्शन के खुंजा स्थित वार्ड नंबर 3 में कम वोल्टेज की समस्या से लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। उमसभरी गर्मी के बीच शाम ढलते ही बिजली का वोल्टेज गिरने से कूलर-पंखे जवाब दे रहे हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और महंगे विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।