पंचकूला में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 33 निर्माण ढहाए गए
उपायुक्त के मार्गदर्शन में चला अभियान
बिना अनुमति निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई -डीटीपी
पंचकूला जून 25: उपायुक्त पंचकूला श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव खोखरा में अवैध काॅलोनी में 3 अवैध निर्माण और 2 डीपीसी व गांव शाहपुर में अवैध काॅलोनी में 30 डीपीसी को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में श्रीमती बबीता गुप्ता, जिला नगर योजनाकार, पंचकूला, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, श्री अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला, श्री डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता द्वारा बताया गया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia