कुटुंबा: रिसियप के बिजहर मोड़ के समीप पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार मजदूर का इलाज जिला पार्षद ने निजी खर्च से कराया
रिसियप थाना क्षेत्र के बिजहर मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय बाइक सवार मजदूर घायल हो गया. इस घटना में बाइक सवार मजदूर का एक पैर टूट गया. इसके बाद स्थानीय जिला पार्षद अनिल यादव ने अपने निजी खर्चे से हड्डी एवं नस के विशेषज्ञ डॉक्टर उदय प्रकाश के पास मजदूर इलाज करवाया.