खूंटपानी: बड़ा गुंटिया एवं उलीराजाबासा पंचायत का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य देख जताई नाराजगी
पश्चिमी सिंहभूम जिला के उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ा गुंटिया पंचायत एवं उलीराजाबासा पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का औचक स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, श्रमिकों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार, आवास निर्माण तथा पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायज