लालगंज: ठेकमा ब्लॉक स्तर पर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने शिक्षा के प्रति लोगों को किया प्रेरित
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा ब्लॉक स्तर पर सोमवार को 'स्कूल चलो अभियान' का भव्य शुभारंभ हुआ । एबीएसए अजय तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, ठेकमा ब्लॉक के प्रधान प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रमोद राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एबीएसए अजय तिवारी ने कहा कि बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है ।