पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना के कृष्णा घाट से 77.7 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
राजधानी पटना में शराब के खिलाफ लगातार पुलिस और उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में बुधवार की सुबह 10 बजे पीरबहोर थाना के कृष्णा घाट पर छापेमारी कर पुलिस ने 77.7 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मौके पर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।