पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला के पास से 150 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, एक बाइक ज़ब्त
मालसलामी थाना क्षेत्र में शनिवार को समकालीन अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी की गई। मामले को लेकर शनिवार शाम 7:00 बजे मालसलामी थाने की पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 150 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है।