पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से 250 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद, राउरकेला भेजने की थी तैयारी; एक आरोपी गिरफ्तार
पटना जंक्शन से 250 किलो ग्राम मिलावटी पनीर बरामद किया गया है। मामले में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है। साउथ बिहार एक्सप्रेस से ओडिशा भेजने की तैयारी थी, जिसे समय रहते रेल पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले को लेकर शनिवार शाम करीब 6:00 बजे रेल पुलिस ने मामले की जानकारी दी है।