गया टाउन सीडी ब्लॉक: चतरा गोलीकांड: MLA पुत्र की सुरक्षा में MLA का सरकारी बॉडीगार्ड तैनात, IG विकास वैभव ने दिए कार्रवाई के निर्देश
बेलागंज की जदयू MLA मनोरमा देवी को सुरक्षा के लिए आवंटित सरकारी अंगरक्षक सत्येंद्र कुमार का MLA के बजाय उनके पुत्र जैकी यादव के साथ झारखंड में मौजूद होना अब जांच का बड़ा विषय बन गया है।घटना के बाद मगध के IG विकास वैभव ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इसकी जानकारी आज दिनांक 22 जुलाई बुधवार की रात 10 बजे दी गई।