खरौंधी: जिलेभर में अपराध विरोधी जाँच अभियान, प्रमुख मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी
अपराध नियंत्रण एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों सहित थाना क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले संभावित मार्गों पर पुलिस ने सघन जांच एवं निगरानी की। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधिय