गोहद: जिला पंचायत सीईओ ने गोहद के छीमका खनेता में गौशाला, स्वामित्व कार्य का किया निरीक्षण
Gohad, Bhind | Oct 25, 2026 जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने रविवार को लगभग 4 बजे जनपद पंचायत गोहद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने छीमका एवं खनेता गौशालाओं में पहुंचकर गोवंश की देखभाल, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था तथा संचालन की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। गौशालाओं में गोवंश को बेहतर व्यवस्था से रखने के निर्देश दिए गए।