डीएम व एसपी ने पटनवा पुल के पास गंडक नदी में प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
#देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने आज पटनवा पुल के पास गंडक नदी में हो रहे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए यातायात, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक उपायों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। अधिकारियों को घाट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Oct 21, 2026