दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का धरना, वकीलों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी
दिल्ली में शाहदरा और गांधी नगर थाने से जुड़े वकील-पुलिस विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में कार्रवाई को लेकर नाराज पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विवाद में वकीलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी गई। इसी कथित दोहरे रवैये के विरोध में पुलिसकर्मियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन के दौरान DCP सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुख्यालय के अंदर चलकर अपनी बात रखने की अपील की, लेकिन पुलिसकर्मी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। विवाद को लेकर पुलिस महकमे में असंतोष सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
#DelhiPolice #PoliceProtest #DelhiNews #PoliceLawyersDispute #DelhiPoliceNews #PoliceProtest #BreakingNews
Alwar, Alwar | Nov 2, 2026