औरैया: जनसुनवाई में एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, थाना प्रभारियों को समयबद्ध निस्तारण के लिए दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को भी जोड़ा गया।