दिनारा: दिनारा में चक्रवात अर्बन का कहर, तेज हवा और बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, किसान परेशान
Dinara, Rohtas | Oct 30, 2026 दिनारा प्रखंड में चक्रवात अर्बन का असर किसानों पर भारी पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रखंड की कई पंचायतों में खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई है। फसल गिरने से किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका है। धान की फसल पकने के समय मौसम की मार ने किसानों की मेहनत